Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्कर
अन्य समाचार अजीज, हुर्रियत के बीच बैठक पर कड़ी प्रतिक्रिया
'

अजीज, हुर्रियत के बीच बैठक पर कड़ी प्रतिक्रिया

PTI

- November,10 2013 10:03 PM IST

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अजीज को पाकिस्तानी अलगाववादियों से भारतीय धरती पर मुलाकात करने की इजाजत देकर सरकार ने कूटनीतिक गलती की है और मांग की कि वार्ता को रोका जाए।

सिंह ने एक बयान में कहा, सरताज अजीज को कश्मीरी अलगाववादियों से वार्ता करने की अनुमति देकर संप्रग सरकार ने एक और कूटनीतिक गलती की है जो देश की सुरक्षा और देश के हितों के लिए महंगी साबित होगी ।

भाजपा नेता ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा भारत का अंदरूनी मामला है और इसका समाधान देश के अंदर किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कई वर्षों से कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास कर रहा है । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हाल में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान एक बार फिर से कश्मीर मुद्दे को उठाया था ।

संबंधित पोस्ट