आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ ।
तमिलनाडु अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के सूत्रों ने कहा कि अग्निशमन दस्ते की दस से ज्यादा गाडि़यों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और कई घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया ।
उत्तर चेन्नई के मिन्ट स्ट्रीट में भवन का एक बड़ा हिस्सा आग के कारण ढह गया ।
उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है जबकि हकीकत जानने के लिए जांच की जाएगी ।