स्वास्थ्य अधिकारियों ने आज कहा कि कल शाम से यहां बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल में जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें चार देवरिया और गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार का एक...एक बच्चा है।
अधिकारियों ने कहा कि इन मौतों के साथ, पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस साल इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 435 तक पहुंच गई है।