साम्बा में जवानों को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, पिछले साल के रिकार्ड को लेकर हम चिंतित नहीं हैं। हालांकि इस वर्ष घुसपैठ की संख्या में वृद्धि से हम चिंतित हैं। मैं घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि के कारणों पर अपने अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहा हूं।
गृह मंत्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम के उल्लंघन के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र के दौरे पर आए हैं। इस वर्ष अब तक संघर्षविराम के उल्लंघन के 136 मामले दर्ज किये गए हैं।