Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्कर
अन्य समाचार एनजीटी हो रहा दिल्ली के बड़े परिसर में स्थानांतरित, मिली अतिरिक्त पीठ
'

एनजीटी हो रहा दिल्ली के बड़े परिसर में स्थानांतरित, मिली अतिरिक्त पीठ

PTI

- October,17 2013 4:15 PM IST

नए पते के अतिरिक्त एनजीटी की प्रधान पीठ को एक अतिरिक्त पीठ मिलेगी जिससे मामलों के भार को बांटा जा सकेगा । वर्तमान में मामले दक्षिण दिल्ली में दो अलग...अलग जगहों पर छोटे अस्थाई प्रबंधों से संचालित दो पीठों द्वारा निपटाए जा रहे हैं ।

नए परिसर का कल उद्घाटन होगा जो उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद आवंटित हुआ है। शीर्ष अदालत ने सरकार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग :एनएचआरसी: को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था जो इस परिसर पर काबिज था ।

एनएचआरसी को अपनी जगह जनवरी 2013 में बदलनी थी, लेकिन यह हाल में ही स्थानांतरित हुआ है और इस देरी की वजह से एनजीटी को अपने नए कार्यालय के लिए इंतजार करना पड़ा ।

उच्चतम न्यायालय ने एक वर्ष से अधिक समय पहले केंद्र को निर्देश दिया था कि प्राधिकरण को फरीदकोट हाउस आवंटित किया जाए जो 2010 में अपनी शुरूआत से ही वन विभाग के दक्षिण दिल्ली स्थित गेस्ट हाउस तथा भीकाजी कामा पैलेस के त्रिकूट हाउस में एक तल से अस्थाई प्रबंधों के जरिए कार्य करता रहा है ।

इस कदम से वकीलों और याचिकाकर्ताओं को फायदा होगा क्योंकि एक तरह से सभी पीठ एक ही छत के नीचे काम करेंगी और नया परिसर शीर्ष अदालत तथा उच्च न्यायालय के नजदीक भी होगा ।

भाषा

संबंधित पोस्ट