अदालत ने त्यागी के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि बतौर सेवानिवृत एयरचीफ मार्शल, वह कई प्रतिष्ठित ट्रैक..टू डिप्लोमेसी पहलों में शामिल हैं। त्यागी ने एशिया पैसिफिक लीडरशिप नेटवर्क द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए 10 से 14 अक्तूबर 2013 तक वियतनाम के शहर हो ची मिन जाने की अनुमति मांगी।
सीबीआई ने इस अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं और चिंता जताई कि हो सकता है कि वह भारत नहीं लौटंे या सबूतों को नष्ट कर दें।