पुलिस सूत्रों के अनुसार लाइन में तैनात आरक्षक मनीष सिंह द्वारा दुर्गानगर निवासी 14 वर्षीय नाबालिग के साथ डरा धमकाकर कई दिनों से दुष्कर्म किया जा रहा था। कल भी उसने उक्त बालिका को आईटीआई कालोनी स्थित एक घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
लडकी ने घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई और परिजनों ने देहात थाने पहुंचकर आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मनीष सिंह के खिलाफ धारा 376 एवं 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।