Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त
अन्य समाचार पाकिस्तान में भूकंप में 217 लोगों की मौत
'

पाकिस्तान में भूकंप में 217 लोगों की मौत

PTI

- September,25 2013 12:13 PM IST

इस्लामाबाद, 25 सितम्बर :भाषा: दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर आज 217 हो गई तथा इसके और बढ़ने की आशंका है।

दुर्गम इलाके और सड़कों के अभाव में बचाव दल बलूचिस्तान के कई दूरदराज के इलाकों में अभी नहीं पहंुच पाये हैं।

समाचार पत्र डॉन ने गृह सचिव असद गिलानी के हवाले से कल कहा कि अवारान में 7.7 की तीव्रता के भूकंप से 208 लोगों की मौत हुई है और 350 अन्य घायल हो गए।

बलूचिस्तान के केच जिले के तुर्बत शहर से सात और लोगों की मौत की सूचना मिली।

गिलानी ने कहा कि लंबी दूरी और बाधित सड़क मार्गों से राहत प्रयास में बाधा उत्पन्न हो रही है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल मलिक बलूच ने कल अवारान और पांच अन्य जिलों में आपात स्थिति घोषित की।

राहत अभियान में सेना और फ्रंटियर कोर के 300 से अधिक कर्मी पहले ही शामिल हैं। सैन्य सूत्रों ने कहा कि और कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया गया है।

बड़ी संख्या में लोगों को मकानौं के मलबों से निकाला गया और घायलों को सेना और फ्रंटियर कोर के चिकित्सकों ने चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करायी।

अवारान जिले में स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर में अस्पतालांे, विद्यालयों और सरकारी इमारतों सहित लगभग सभी इमारतों को नुकसान हुआ है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement