Advertisement
Stocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!
अन्य समाचार 16 घंटे बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय का घेराव समाप्त
'

16 घंटे बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय का घेराव समाप्त

PTI

- September,24 2013 4:13 PM IST

छात्र बेहतर कैंपस प्लेसमेंट की मांग को लेकर घेराव कर रहे थे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद घेराव समाप्त कर दिया गया।

छात्रों ने हाल में जाधवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का भी 51 घंटे तक घेराव किया था।

सूत्रों ने बताया कि बी टेक के छात्रांे ने कल कलकत्ता विश्वविद्यालय के राजा बाजार विग्यान महाविद्यालय परिसर पर कुलपति सुरंजन दास और प्रति कुलपति :शैक्षणिक: धु्रवज्योति चटर्जी का घेराव किया।

सुरंजन दास ने पीटीआई से कहा, उन्होंने 16 घंटे से भी अधिक समय बाद आज घेराव समाप्त कर दिया। उन्होंने बेहतर कैंपस प्लेसमेंट की मांग को लेकर घेराव किया था। मैं जब विश्वविद्यालय पहुंचा तो उन्हांेने मुझे बंद कर दिया।

दास ने कहा, मैंने उनसे कहा कि विश्वविद्यालय पढाई करने की जगह है। आर्थिक मंदी के इस दौर में हम प्लेसमेंट कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह घेराव विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया।

उन्हांेने कहा, राजा बाजार विग्यान महाविद्यालय में प्लेसमेंट शाखा है। हालांकि इसमें अभी कोई स्थायी अधिकारी नहीं है लेकिन कॉलेज के एक प्रोफेसर प्लेसमेंट अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे है। यदि कंपनी उम्मीदवार को नहीं लेती तो इसके लिए कॉलेज प्रशासन कैसे जिम्मेदार है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement