सीरिया ने हेग स्थित आर्गेनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन आफ केमिकल वेपन्स :ओपीसीडब्ल्यू: को पहले ही अपने रासायनिक हथियारों का प्राथमिक विवरण दिया था। ओपीसीडब्ल्यू ने आज कहा कि रासायनिक हथियारों के बारे में विवरण हासिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
इस निगरानी संस्थान ने कहा, ओपीसीडब्ल्यू ने पुष्टि की है कि सीरियाई सरकार से उम्मीद के मुताबिक जानकारी मिली है।
अमेरिका और रूस के बीच यह समझौता हुआ था कि सीरिया अपने संपूर्ण रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में सौंपेगा।
बीते 21 अगस्त को दमिश्क के निकट हुए रासायनिक हमले के लेकर अमेरिका और उसके मित्र राष्ट्र सीरिया के बशर अल असद शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे। इसका रूस ने विरोध किया। इसके बाद वाशिंगटन और मॉस्को के बीच सीरिया को लेकर समझौता हुआ।
उधर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उनका देश सीरियाई रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू करने का समर्थन करेगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव से कल टेलीफोन पर सौदे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मजबूत प्रस्ताव के बारे में बात की।
एएफपी