facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

स्मार्टवर्क्स ने मुंबई में किराए पर लिया ऑफिस स्पेस

Advertisement

कंपनी ने कहा, ‘इसमें एक एंट्री गेट, एम्फीथिएटर, सुपर-ट्री ग्रीनस्केप, योगा और मेडिटेशन जोन, जॉगिंग ट्रैक, साइकिल पार्किंग और एक मियावाकी मिनी फॉरेस्ट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी

Last Updated- November 03, 2025 | 10:09 PM IST
Office Space

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज ने सोमवार को घोषणा की कि उसने दुनिया में सबसे बड़ा प्रबंधित कार्यस्थल परिसर स्थापित करने के लिए हीरानंदानी समूह से मुंबई के ईस्टब्रिज परिसर में 815,000 वर्ग फुट कार्यालय स्थान किराए पर लिया है।

मुंबई के विक्रोली में एलबीएस मार्ग पर स्थित यह परिसर कैलेंडर वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में चालू होना है। कंपनी ने हीरानंदानी समूह की वाणिज्यिक शाखा रेगलिया ऑफिस पार्क्स के साथ इस स्थान के लाइसेंस के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। लेकिन उसने लीज राशि के बारे में नहीं बताया है। यह घोषणा स्मार्टवर्क्स द्वारा नवी मुंबई स्थित टाटा रियल्टी के इंटेलियन पार्क में 557,000 वर्ग फुट के हालिया विस्तार के बाद की गई है। स्मार्टवर्क्स के प्रबंध निदेशक और संस्थापक नितेश सरदा ने कहा कि कंपनी इस केंद्र को दुनिया का सबसे बड़ा प्रबंधित परिसर बनने के लिए तैयार है। उसका लक्ष्य प्रबंधित कार्यस्थल क्षेत्र में नए मानक स्थापित करना जारी रखना है। प्रबंधित कार्यालय प्लेटफॉर्म के इस समय पूरे भारत में छह बड़े कार्यालय परिसर हैं, जिनमें प्रत्येक का क्षेत्रफल 500,000 वर्ग फुट से अधिक है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी जानकारी में कहा, ‘ईस्टब्रिज दुनिया का सबसे बड़ा प्रबंधित कार्यालय परिसर है और किसी भी प्रबंधित कार्यस्थल प्रदाता द्वारा दुनिया भर में पट्टे पर लिया गया अब तक का सबसे बड़ा परिसर है, जो स्मार्टवर्क्स की अग्रणी स्थिति दर्शाता है।’सारदा ने कहा कि ईस्टब्रिज को पारंपरिक कार्यालय स्थानों से इतर एक स्वास्थ्य-संचालित, सहयोगी परिवेश मुहैया कराने के मकसद से तैयार किया गया है।

कंपनी ने कहा, ‘इसमें एक प्रवेश द्वार, एम्फीथिएटर, सुपर-ट्री ग्रीनस्केप, योगा और मेडिटेशन जोन, जॉगिंग ट्रैक, साइकिल पार्किंग और एक मियावाकी मिनी फॉरेस्ट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।’

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement