एमसीएक्स में तांबा वायदा के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत एक रपये अथवा 0.22 फीसद की तेजी के साथ 457.60 रपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 8,180 लाट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार इसके फरवरी अनुबंध की कीमत 45 पैसे अथवा 0.10 फीसद की तेजी के साथ 467.35 रपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 277 लाट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की घरेलू हाजिर बाजार में मांग बढ़ने और वैश्विक बाजार में तेजी के रख के कारण यहां तांबा वायदा कीमतों में तेजी आई।