Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त
अन्य समाचार प्रतिक्रिया के लायक नहीं है चौटाला का बयान : बिंद्रा
'

प्रतिक्रिया के लायक नहीं है चौटाला का बयान : बिंद्रा

PTI

- September,07 2013 11:33 AM IST

मुजफ्फरनगर...लखनउ, 7 सितम्बर :भाषा: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में एक पत्रकार समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी और कई जगह पथराव और आगजनी की घटनाओं में 35 लोग घायल हो गये। हालात के मद्देनजर जिले के तीन थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। साथ ही प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वारदात को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की और इस फसाद के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा उन्होंने वारदात में मारे गए पत्रकार के परिजनों को 15 :रिपीट:15 लाख, अन्य मृतकों के परिवार के लोगों को 10-10 :रिपीट:10-10 लाख, गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार तथा मामूली रूप से जख्मी लोगों को 20-20 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत 27 अगस्त को कवाल क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत की घटना के सिलसिले में दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग पर बल देने के लिये सिखेड़ा थाना क्षेत्र के नगला गांव में आयोजित महापंचायत मंे शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पर पथराव हुआ। इस वारदात से नाराज वाहन सवार लोगों ने आगे जाकर शाहपुर में एक समुदाय के लोगों को मारापीटा।

उन्होंने बताया कि ट्राली पर पथराव की खबर मिलने पर महापंचायत में शामिल भीड़ में रोष व्याप्त हो गया और ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर उस आयोजन से लौट रहे लोगों ने शहर में जगह-जगह हिंसा की।

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान हिंसा पर उतारू लोगों ने पुलिस के फोटोग्राफर इसरार की लोहे की छड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे शहर में तनाव फैल गया और दूसरे समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आये। इसके बाद उनमें तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों से वापस लौट रहे लोगों के बीच जमकर पथराव और गोलीबारी हुई जिसमें एक समाचार चैनल के स्थानीय संवाददाता राजेश वर्मा की गोली लगने से मृत्यु हो गयी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement