पाकिस्तान ने दूसरी पारी में चाय तक सात विकेट पर 309 रन बना लिए हैंं। यूनिस नाबाद 136 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान ने पहली पारी में 249 रन बनाए थे जिसके जवाब में जिंबाब्वे ने 327 रन बनाकर 78 रन की बढ़त हासिल की थी।
मेहमान टीम को रनों के लिए जूझना पड़ा लेकिन अनुभवी यूनिस ने एक छोर को संभाले रखा जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि उनकी टीम जिंबाब्वे को अंतिम पारी में टूटती हुई पिच पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे सके।
पाकिस्तान की टीम आज चार विकेट पर 168 रन से आगे खेलने उतरी। टीम ने सुबह के सत्र में पहले ओवर में ही असद शाफिक :15: का विकेट गंवाया जिन्हें तेंडई चतारा ने बोल्ड किया। शाफिक अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए।
विकेटकीपर अदनान अकमल ने इसके बाद अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 64 रन की पारी खेली और यूनिस के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन जोड़े। यूनिस और अकमल ने जिंबाब्वे के गेंदबाजों को दूसरी नयी गेंद से सफलता से महरूम रखा।