‘सोना-चांदी-बिटकॉइन की गिरती कीमतें एक बड़ा मौका’, रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों से ऐसा क्यों कहा?2.78 लाख बुकिंग, 1.75 लाख ऑर्डर पेंडिंग; मजबूत मांग के बीच दाम बढ़ाने की तैयारी में मारुतिजनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 परदक्षिण के राज्य मालामाल, उत्तरी राज्यों को झटका! टैक्स बंटवारे के नए फॉर्मूले से किस स्टेट को कितना मिला?जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स से मोतीलाल ओसवाल तक: ब्रोकरेज हाउसेस ने बजट 2026 को कैसे किया डिकोडरिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटेअब असेंबली नहीं, टेक्नोलॉजी की जंग: भारत की चिप-क्रांति 2.0 शुरूICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’
अन्य समाचार सीरियाई शासन के खिलाफ अमेरिका करेगा सैन्य कार्रवाई :ओबामा
'

सीरियाई शासन के खिलाफ अमेरिका करेगा सैन्य कार्रवाई :ओबामा

PTI

- September,01 2013 1:23 AM IST

वाशिंगटन, 31 अगस्त :भाषा: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के कथित तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर बशर अल असद सरकार के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के अपने फैसले की आज घोषणा कर दी।

ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनदेखी करने के अपने फैसले की घोषणा की। ओबामा ने आरोप लगाया कि सुरक्षा परिषद पंगु हो चुका है। ओबामा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्थापित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए असद शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी हासिल करेंगे।

लेकिन ओबामा ने सैन्य कार्रवाई के लिए किसी समय सीमा की घोषणा नहीं की।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से राष्ट्र के नाम संबोधन में ओबामा ने कांग्रेस से सीरियाई शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के उनके फैसले पर चर्चा करने और मतदान करने का अनुरोध किया। ओबामा के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन भी थे।

ओबामा ने कहा, सावधानी से विचार-विमर्श के बाद मैंने फैसला किया है कि अमेरिका को सीरियाई ठिकानों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए। मैं आश्वस्त हूं कि हम रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए असद शासन को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं।

उन्होंने कहा, यह मानव गरिमा पर हमला है और यह रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर वैश्विक निषेध का मजाक बनाने का खतरा पैदा करता है।

उन्होंने कहा, अनेक खतरों के साथ दुनिया में इस हमले का अवश्य विरोध किया जाना चाहिए। अमेरिका को अवश्य सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए।

जारी :भाषा

संबंधित पोस्ट