RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल
अन्य समाचार एपटेल ने सीईआरसी से सासन यूएमपीपी मुद्दे को नये सिरे से देखने को कहा
'

एपटेल ने सीईआरसी से सासन यूएमपीपी मुद्दे को नये सिरे से देखने को कहा

PTI

- August,14 2013 2:33 PM IST

यह आदेश कंपनी के लिए राहत है।

रिलायंस पावर ने मध्य प्रदेश में करीब 4,000 मेगावाट क्षमता की अपनी सासन विद्युत

परियोजना के वाणिज्यिक संचालन की तिथि के संबंध में सीईआरसी के आदेश के खिलाफ अपील की थी।

एपटेल ने सीईआरसी के रद्द आदेश को दरकिनार करते हुये उसे निर्देश दिया है कि वह सासन पॉवर लिमिटेड :एसपीएल: के रखरखाव संबंधी मुद्दे पर अपनी पहले के परिणामों से प्रभावित हुये बिना नये सिरे से फैसला ले।

एसपीएल सासन विद्युत परियोजना को चलाने वाली रिलायंस पॉवर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

एपटेल ने 12 अगस्त के अपने फैसले में कहा है आदेश को दरकिनार किया गया है और मामले को फिर से केन्द्रीय आयोग को भेज दिया गया है। उससे कहा गया है कि अपीलकर्ता :रिलायंस पॉवर: और अन्य संबंधित पक्षों को सुनन के बाद मामले पर नये सिरे से फैसला करे।

रिलायंस पॉवर ने यह याचिका अपनी अनुषंगी इकाई सासन पॉवर लि. के जरिये दायर की थी और सीईआरसी का आदेश को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और कानून के खिलाफ बताया था।

अपीलीय मंच ने अपना आदेश कल दिया जिसमें कहा गया कि सीईआरसी ने अपीलकर्ता को बात रखने का अवसर नहीं दिया

सीईआरसी ने सासन अल्ट्रोमेगा पॉवर प्रोजेक्ट :यूएमपीपी: की 660 मेगावाट की पहली इकाई के वाणिज्यिक संचालन की घोषणा संबंधी स्वतंत्र इंजीनियर द्वारा जारी प्रमाणपत्र को दरकिनार कर दिया था। यह निर्णय वैस्टर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर की याचिका पर दिया गया था।

3,960 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना की पहली इकाई 30 मार्च 2013 को चालू की गयी। इसकी बिजली सात राज्यों की 14 बिजली वितरण कंपनियों को मिलेगी।

भाषा

08131805 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST