अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने बताया है कि बहराइच लखनउ मार्ग पर टिकोरा मोड़ पर आज शाम एक जीप बस से भिड़ गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप पर सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वैद्य ने बताया कि तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल है और उन्हंे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग आस-पास के इलाकों के ही रहने वाले लगते है, मगर अभी उनकी पहचान नहीं हो पायी है और इसके लिए छानबीन चल रही है।