कांगे्रस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी गुरूदास कामत ने पार्टीजनों सेेे पार्टी को फिर से सत्ता में काबिज करवाने के लिए एक होकर जुटने की आवान किया है।
कांगे्रस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा जिला स्तरीय बैठकों में पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने के लिए अवसरवादी नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने, सक्रिय और पार्टी के वफादारों को टिकट देने की मांग रखी गयी है। साथ ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी और मंत्रियों द्वारा जिलों के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देने की शिकायत की है।
उन्होंने बताया कि पार्टी प्रभारी नेेे कार्यकर्ताओं को उनके सुझावों पर गौर करने का आश्वासन देते हुए पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आवान किया है।
पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आज उदयपुर, जयपुर और कोटा संभाग के जिला कमेटियों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी गुरूदास कामत, सह प्रभारी सहयोगी मिर्जा इरशाद, अशोक तंवर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा चन्द्रभान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर अपनी बात रखी है।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा जब पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं से मिलते हैं तो शिकायतें भी करते हैं और सुझाव भी देते हैं।
जारी भाषा अनिल कवीन्द्र