Business Standard
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे
अन्य समाचार दूरसंचार विभाग कॉल निगरानी नियमों को अगस्त तक अंतिम रूप दे सकता है
'

दूरसंचार विभाग कॉल निगरानी नियमों को अगस्त तक अंतिम रूप दे सकता है

PTI

- July,09 2013 10:43 AM IST

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, दूरसंचार विभाग भारतीय टेलीग्राफ कानून में दो संशोधन पर काम कर रहा है। इसमें से एक सीएमएस परियोजना के जरिये फोन काल पर नजर रखने तथा दूसरा संदेश को प्राप्त करना, उसके संग्रह तथा विश्लेषण से जुड़ा है....।

सरकार केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली :सीएमएस: स्थापित करने की प्रक्रिया में है। इसका मकसद सुरक्षा एजेंसियों को बिना सेवा प्रदाताओं की मदद लिये फोन काल पर नजर रखने में सक्षम बनाना है। यह प्रणाली इस साल अंत तक चालू हो जाने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि प्रणाली देश में 22 सेवा क्षेत्रों में से 10 में दिसंबर अंत तक चालू हो जाने की उम्मीद है।

सूत्र के अनुसार कानूनी रूप से सीएमएस के जरिये फोन कॉल पर नजर रखने के लिये दूरसंचार विभाग ने कानून मंत्रालय को उसकी मंजूरी के लिये मसौदा नियम भेजा है।

एक सूत्र ने कहा कि संदेश को प्राप्त करने तथा उसके विश्लेषण के संदर्भ में कानून में संशोधन के लिये दूरसंचार विभाग का सुरक्षा प्रकोष्ठ 31 जुलाई तक गृह मंत्रालय के साथ विचार विमर्श कर नियमों का मसौदा पेश करेगा। इसे संबद्ध प्राधिकरण 31 अगस्त तक मंजूरी प्रदान करेगा।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement