गाजीपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में जगह-जगह बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी।
रिपोर्ट के मुताबिक शैदियाबाद थाना क्षेत्र के धारीकला गांव में बिजली गिरने से उपेन्द्र बिंद :नौ: तथा केदार बिंद :आठ: नामक बच्चों की मृत्यु हो गयी। वहीं, नंदगंज थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव में पुष्पा देवी :40:, मुहम्मदाबाद क्षेत्र के इचौली गांव में नखडू बिंद :50: तथा रोहित बिंद :15: और कोतवाली क्षेत्र के बनमालीपुर गांव में राम सनेही :30: नामक व्यक्तियों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी।
इसके अलावा, सुलतानपुर में तीन तथा बदायूं और प्रतापगढ़ मंे वर्षाजनित हादसों में दो-दो लोगों की मौत की खबर है।
राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक इस साल इस मौसम में वर्षाजनित हादसों में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग के सूत्रांे के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर और पश्चिमी क्षेत्रों में अनेक जगहों पर तेज बारिश हुई। राजधानी लखनउ तथा आसपास के जिलों में कल सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।