Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त
अन्य समाचार मौसम की सटीक भविष्यवाणी से उत्तराखंड में लोगों की जान बच सकती थी: एनडीएमए
'

मौसम की सटीक भविष्यवाणी से उत्तराखंड में लोगों की जान बच सकती थी: एनडीएमए

PTI

- June,24 2013 6:23 PM IST

एनडीएमए के उपाध्यक्ष एम शशिधर रेड्डी ने कहा, मौसम विभाग को और सटीक आकलन एवं भविष्यवाणी की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विभाग :आईएमडी: मौसम की भविष्यवाणी के एक मानक प्रारूप का अनुसरण करता है और बारिश, भारी बारिश जैसी शब्दावली का उपयोग करता है, लेकिन क्या हम इसे अमल में ला पाते हैं? उन्हें इस बात को स्पष्ट करना चाहिए कि कहां और कितनी बारिश होगी।

रेड्डी जलवायु परिवर्तन पर दक्षिण एशिया क्षेत्रीय विचार कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

कैग की हाल की रिपोर्ट में एनडीएमए के कामकाज की आलोचना किये जाने के बारे में पूछे जाने पर रेड्डी ने स्वीकार किया कि आपदा तैयारी के स्तर पर एजेंसी में कुछ खामियां हैं।

उन्होंने कहा, जहां तक हमारी कमियों का सवाल है, हम इसे दूर करने के लिए काम करने को तैयार है।

रेड्डी ने हालांकि कहा कि सरकारी आडिटर को आपदा की संवेदनशीलता के बारे में बताये जाने की जरूरत है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement