सूत्रों ने आज बताया कि एक उग्रवादी संगठन ने कुछ दिनों पहले इबोहल्बी के विधानसभा क्षेत्र में गरीब लोगों की सार्वजनिक वितरण सामग्री में हिस्से की मांग की थी।
उन्होंने बताया कि नेता ने जब यह मांग मानने से इनकार कर दिया तो उग्रवादियों ने उन पर किसी भी समय हमला करने की धमकी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों ने विपक्ष के नेता से मुलाकात की।
इबोहल्बी के नज़दीकी सूत्रों ने धमकी देने वाले उग्रवादी संगठन का नाम बताने से इनकार कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि उग्रवादी संगठनों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चावल, मिट्टी का तेल और अन्य सामग्री के सार्वजनिक वितरण में हस्तक्षेप किया है।
सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में जब भी उचित शिकायत प्राप्त हुई तो उग्रवादियों का हस्तक्षेप रोकने के लिए कार्रवाई की गई।
भाषा
नननन