Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार एशिया में कृषि बीज के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है भारत : रिपोर्ट
'

एशिया में कृषि बीज के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है भारत : रिपोर्ट

PTI

- November,12 2018 4:23 PM IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) भारत एशिया में एक प्रमुख बीज ‘केंद्र’ के रूप में उभर रहा है। एक ताजा अध्ययन में शामिल 24 बीज कंपनियों में से 18 ने भारत में बीजों के विकास और उत्पादन गतिविधियों में निवेश किया है।

इसमें कहा गया है कि वैश्विक और स्थानीय बीज कंपनियां भारत में भारी निवेश कर रही हैं ताकि छोटी कृषि जोत वाले किसानों के लिए फसल उत्पादकता बढ़ाई जा सके।

वर्ल्ड बेंचमार्किंग अलायंस (डब्ल्यूबीए) द्वारा प्रकाशित एक्सेस टु सीड्स इंडेक्स (एएसआई) में कहा गया है कि भारत में करीब 10 करोड़ किसान ऐसे हैं जिनके पास छोटी कृषि जमीन है।

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘क्षेत्र की 24 प्रमुख बीज कंपनियों के आकलन से पता चलता है कि इनमें से 21 कंपनियां भारत में बीज बेचती हैं। 18 कंपनियों ने देश में बीच नए बीजों के विकास और उत्पादन गतिविधियों में निवेश किया है।’’

इसकी तुलना में मात्र 11 कंपनियों ने थाइलैंड में प्रजनन गतिविधियों में निवेश किया है। आठ कंपनियों ने इंडोनेशिया में निवेश किया है। ये दोनों देश अन्य प्रमुख क्षेत्रीय बीज केंद्र हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement