शिव कपूर ने खराब शुरूआत से उबरते हुए यहां एल्सटाम ओपन डि फ्रांस गोल्फ टूर्नामंेट के तीसरे दौर में पार 71 का स्कोर बनाया।
कपूर ने चौथे से नौवें हाल के बीच तीन बोगी की लेकिन इसके बावजूद पार 71 का स्कोर बनाने में सफल रहे। यह भारतीय अब कुल एक अंडर 212 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर चल रहा है।
पहले दिन संयुक्त आठवें स्थान पर चल रहे जीव मिल्खा सिंह दूसरे और तीसरे दौर में क्रमश: 74 और 75 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 46वंे स्थान पर खिसक गए हैं। उनका कुल स्कोर चार ओवर 217 है।
भाषा