राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचा विकसित करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं को तत्परता से लागू कर रही है।
गहलोत आज यहां ै खिरणी फाटक एवं दादी का फाटक रेलवे ओवर ब्रिजों :आर ़ओ ़बी ़: के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इन दोनों आर ़ओ ़बी ़ के निर्माण पर 82 करोड रूपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इसमें जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 54 करोड रूपये तथा रेलवे द्वारा 28 ़55 करोड रूपये खर्च किये जायेंगे। इन दोनों आर ़ओ ़बी ़का कार्य 16 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है ं।
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में जितने आर ़ओ ़बी ़बनाये जा रहे हे। उनके लिए रेलवे की एक कम्पनी से अनुबन्ध किया गया है। उन्होंने आशा जताई कि ये कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे होंगे। गहलोत ने कहा कि लोगों को बेहतर यातायात सेवाएं मिले और संतुलित विकास हो। उन्होंने कहा कि जयपुर में मैट्रे रेल के प्रथम चरण का 50 से 60 प्रतिशत कार्य हो चुका है और द्वितीय चरण के कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा।
समारोह में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने आशा जताई कि दोनों आर ़ओ ़बी का निर्माण समय से पूरा होगा।