छात्र लगातार तीसरे दिन कक्षाओं में नहीं गए और कालेज से करण नगर चौक तक शांतिपूर्ण रैली निकाली। प्रदर्शन कर रहे छात्र अवैध तरीके से दाखिला पाने वाले छात्रों के खिलाफ ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा, हम उन छात्रों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग करते हैं जिन्होंने दाखिले के लिए प्रश्न पत्र खरीदे। गड़बडी करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए।
अपराध शाखा इस घोटाले की जांच कर रही है जिसमें बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एक्जाम :बीओपीईई: के अधिकारियों और बिचौलियों के शामिल होने का आरोप है जिन्होंने कथित तौर पर प्रश्न पत्र लीक किए थे ताकि कुछ छात्रों को जीएमसी में दाखिला लेने में मदद मिल सके।
छात्रों के अपनी मांगों पर अड़े रहने के बीच जीएमसी के प्राचार्य रफीक पमपोरी ने उम्मीद जतायी कि छात्र हड़ताल वापस ले लेंगे और सोमवार से कक्षाओं में उपस्थित होने लगेंगे।
उन्होंने कहा कि छात्रों की चिंता जायज है और सरकार को जांच में तेजी लानी चाहिए।