Share Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर
अन्य समाचार डी.डी इंडिया
'

डी.डी इंडिया

PTI

- November,23 2013 10:33 AM IST

महिला पत्रकार का कहना है कि तेजपाल का एक करीबी रिश्तेदार कल रात उनकी मां के घर गया था और उसने पूछा कि अपनी शिकायत के एवज में महिला पत्रकार क्या चाहती है ।

पत्रकार का कहना है कि तेजपाल का रिश्तेदार 22 नवंबर की रात में उसकी मां के घर आया था और उसने मां से पूछा कि वे लोग कानूनी सलाह के लिए किससे संपर्क कर रहे हैं ।

तहलका की महिला पत्रकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, उस रिश्तेदार ने पत्रकार की मां से कहा कि वे श्रीमान तेजपाल को बचाएं ।

बयान के अनुसार, संभवत: यह धमकियों और प्रताड़नाओं का नया दौर शुरू होने वाला है ।

बयान के अनुसार, 22 नवंबर 2013 की रात में श्रीमान तेजपाल का करीबी रिश्तेदार मेरी मां के नयी दिल्ली स्थित घर पर आया था । उसने मेरी मां से श्रीमान तेजपाल को बचाने को कहा और दो बातें पूछीं... पहली... मैं कानूनी सलाह किससे ले रही हूं और दूसरी... श्रीमान तेजपाल के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत के बदले मैं क्या चाहती हूं ।

बयान के मुताबिक, तेजपाल के रिश्तेदार के आने से मेरे परिवार पर गंभीर भावनात्मक दबाव पड़ा है और मैं बहुत तनावग्रस्त हूं ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST