उन्होंने कहा, हमने महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध के संबंध में सख्त दंड का प्रावधान करने के लिए कानून को मजबूत बनाया है लेकिन अभी काफी कुछ किये जाने की जरूरत है। यह बैंक न केवल महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगा बल्कि विकास के सामाजिक आधार को व्यापक बनायेगा।
वहीं, सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी महिलाओे, गरीबों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों की चिंता करती थी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में तय किया था। उनका जीवन इस बात का गवाह है कि एक महिला क्या हासिल कर सकती है।
उन्होंने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि नये बैंक का आदर्श वाक्य महिला सशक्तिकरण, भारत सशक्तिकरण है। मुझे इस बात का भरोसा है कि वृहद लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने में यह उत्प्रेरक का काम करेगा।
भाषा दीपक