रेखा और उसके पति मनोज को वसंत विहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, सूरत सिंह ने कल शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके घर से 60 लाख रूपये मूल्य से अधिक के सोने के आभूषण और 10 लाख रूपये नकद चुरा लिए गए ।
इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी।
पुलिस ने पाया कि घटना के बाद से सूरत सिंह के किरायेदार रेखा तथा उसका पति मनोज गायब हैं । इसके बाद बिछाए गए खुफिया जाल के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।