रिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदा
अन्य समाचार 17 साल से फरार हत्या का कसूरवार गिरफ्तार
'

17 साल से फरार हत्या का कसूरवार गिरफ्तार

PTI

- October,19 2013 10:43 PM IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को 64 साल के उमर जहीर कादिरी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी । उसके पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुआ।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त :अपराध: रविंद्र यादव ने कहा, एक गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या के एक मामले में दोषी करार दिया जा चुका और उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत से फरार हुआ कादिरी शुक्रवार की शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे के बीच आनंद विहार आईएसबीटी से बुलंदशहर के लिए रवाना होगा ।

यादव ने बताया, इसके तुरंत बाद आईएसबीटी के प्रवेश द्वारों के आसपास जाल बिछा दिया गया और शाम करीब 6:20 बजे कादिरी को गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी पर उसके पास से .32 बोर का एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया जो उसके कुर्ते की जेब में रखा हुआ था ।

पुलिस पूछताछ के दौरान उसने बताया कि तांत्रिक के तौर पर वह खासकर भोली-भाली और अनपढ़ महिलाआंे को चूना लगाने का काम करता था ।

पुलिस के मुताबिक, 1978 में कादिरी का बुलंदशहर में सगीर नाम के एक पॉकेटमार से झगड़ा हो गया था । झगड़े के दौरान कादिरी ने सगीर को चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी ।

साल 1993 में कादिरी को बुलंदशहर की एक अदालत ने दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनायी थी । साल 1995 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उसकी अपील खारिज कर दी थी ।

साल 1996 में वह पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST