राजमार्ग पर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को एक स्थानीय अदालत ने 2005 में एक ट्रक लूटने के अपराध में उम्रकैद की सजा सुनायी है।
अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश रमेश दिवाकर ने दोनों अभियुक्तोंं- सुरेश और नरेंद्र को दोषी ठहराने के बाद ढाई ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
अभियोजन के मुताबिक 15 अप्रैल 2005 को सहारनपुर-दिल्ली राजमार्ग पर शामली के नजदीक एक ट्रक को लूट लिया गया। ट्रक में लाखों रुपए के सिगरेट लदे हुए थे। ट्रक सहारनपुर से पुणे जा रहा था।
बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुछ सिगरेट दिल्ली से बरामद किया था।