Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार भारत, अमेरिका चाहते हैं व्यापार में पांच गुना इजाफा
'

भारत, अमेरिका चाहते हैं व्यापार में पांच गुना इजाफा

PTI

- September,29 2013 4:43 AM IST

वाशिंगटन, 28 सितंबर :भाषा: भारत और अमेरिका के बीच 100 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार के मौजूदा स्तर को दोनों देश पांच गुना बढ़ाना चाहते हैं और उन्होंने बाधाओं को दूर करने तथा दोनों देशों में व्यवसाय के माहौल में सुधार के लिए व्यापार और निवेश नीति से संबंधित सभी मुद्दों का तेजी से समाधान करने का संकल्प किया है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच वार्ता के बाद इस संदर्भ में दोनों पक्षों ने एक उच्च स्तर की द्विपक्षीय निवेश संधि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई जो दोनों देशों में आर्थिक वृद्धि और नौकरी पैदा करने की दिशा में खुलेपन, पारदर्शिता और पूर्वानुमेयता को प्रोत्साहित करेगी ।

वे विनिर्माण क्षेत्र में निवेश पर एक संयुक्त समिति की स्थापना के लिए विचार करने पर भी सहमत हुए ।

बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, यह उल्लेख करते हुए कि 2001 से दोतरफा व्यापार पांच गुना होकर करीब 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक का हो चुका है, राष्ट्रपति ओबामा और प्रधानमंत्री सिंह इस बात पर सहमत हुए कि द्विपक्षीय व्यापार को पांच गुना और बढ़ाने में कोई जटिल अड़चनें नहीं हैं ।

बयान में कहा गया कि ओबामा ने विश्वास जताया कि भारत की अर्थव्यवस्था को उदार बनाने के लिए जारी भारतीय आर्थिक सुधार और नीतिगत कदम आर्थिक वृद्धि को तेज करेंगे और दोनों देशों में व्यापार तथा नौकरियों के सृजन के लिए बड़े द्वार खोलेंगे।

इस बीच, एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके अमेरिकी समकक्ष जैकब ल्यू 13 अक्तूबर को वाशिंगटन में भारत...अमेरिका आर्थिक वार्ता के अगले दौर की बैठक करेंगे ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement