रिजर्व बैंक नकदी स्थिति ठीक रखने पर दे रहा है ध्यान
चेन्नई, चार जुलाई :भाषा: रिजर्व बैंक बाजार में नकदी की स्थिति ठीक ठाक स्तर पर बनाये रखने का लगातार प्रयास कर रहा है। यह बात केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने आज यहां कही।
उन्होंने यहां एक गोष्ठी में कहा चाहे जिस भी वजह से नकदी का दबाव पैदा हो रहा हो विदेशी मुद्राविनिमय या कुछ और, हम पहले से घोषित नकदी की सहज स्थिति को बनाए रखने रखने पर ध्यान दे रहे हैं, और यही हमारा बैंचमार्क होगा ...
मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में 18 जून को आरबीआई ने कहा था कि खुले बाजार में हस्तक्षेप :ओएमओ: से नकदी की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस दौरान रिजर्व बैंक ने निर्यातकों के लिये पुनर्वित रिण सीमा को भी बढ़ा दिया जिससे उनके लिये 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी होगी।