RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल
अन्य समाचार मध्यप्रदेश में तालाबों को बचाने का कानून बनेगा : शिवराज
'

मध्यप्रदेश में तालाबों को बचाने का कानून बनेगा : शिवराज

PTI

- July,09 2012 4:33 AM IST

पानी पर सबका समान अधिकार बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पानी का निजीकरण नहीं किया जाएगा और तालाबों को बचाने के लिये कानून बनाया जाएगा।

चौहान ने यहां पानी को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हर गांव और शहर की अपनी जल संरचना हो, इसका अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी पर सबका अधिकार है और इसका निजीकरण नहीं होगा।

देश में नदियों के पुनर्जीवन को बड़ी चुनौती बताते हुए चौहान ने कहा कि प्रदेश में नर्मदा को प्रदूषण मुक्त कर आदर्श नदी बनाने की योजना बनायी जा रही है। उन्हांेने कहा कि यह विचार किया जाना चाहिए कि विकास किसका हो और किसकी कीमत पर हो। भू-जल की अपनी सीमाएं हैं। इसे रिचार्ज नहीं करने से पानी की कमी की समस्या पैदा हुई है।

उन्हांेने कहा कि प्रदेश में चलाये गये जलाभिषेक अभियान में सात लाख से अधिक जल संरचनाएं बनायी गयी हैं और इसे जनांदोलन का रूप दिया गया है। उन्हांेने बताया कि हर जिले में एक नदी को पुनर्जीवित करने का काम भी शुरु किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में डाले जाने वाले रासायनिक खाद से भी जल प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ पानी की शुद्धता के लिये हमें इस प्रदूषण की भी चिंता करनी होगी। इसके लिए जैविक खाद का उपयोग बढ़ाना होगा।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST