facebookmetapixel
चांदी ने बनाया इतिहास: MCX पर पहली बार ₹3 लाख के पारBCCL IPO Listing Today: शेयर बाजार में आज लिस्ट होगा, GMP दे रहा है मजबूत संकेतपैसों के दम पर अमीर चुनाव खरीद लेते हैं? 66 देशों के सर्वे में बड़ा दावाIOC Q3 results: फरवरी में आएंगे नतीजे, जानिए पूरा शेड्यूलMarket Update Today: सेंसेक्स 500 अंक गिरा, निफ्टी 25,600 के नीचे; Wipro में 9% भारी नुकसानबजट पर शेयर बाजार की नजर: किन सेक्टरों पर बरसेगा सरकार का पैसा? जानें 5 ब्रोकरेज की रायBudget 2026: FY27 के यूनियन बजट से शेयर बाजार को क्या उम्मीदें हैंStocks To Watch Today: Tata Group से लेकर Vedanta तक, आज के कारोबार में ये शेयर रहेंगे सुर्खियों में; जानिए पूरी लिस्टArtemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती

युवराज ने पंत से मिलने के बाद कहा, चैंपियन फिर से चमकेगा

Last Updated- March 17, 2023 | 12:58 PM IST
Rishabh Pant

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से मुलाकात करने के बाद कहा कि यह चैंपियन खिलाड़ी फिर से अपनी चमक बिखेरेगा।

युवराज ने भी कैंसर से उबरने के बाद शानदार वापसी की थी और वह जानते हैं कि इस तरह की परिस्थितियों से कैसे आगे बढ़ना होता है। वनडे विश्व कप 2011 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद युवराज को पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। युवराज ने अमेरिका में इलाज कराया और फिर भारतीय टीम में वापसी की।

युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया,‘‘अभी छोटे-छोटे कदम। यह चैंपियन फिर से अपनी चमक बिखेरेगा। उससे मिलना और उसके साथ हंसना अच्छा लगा। क्या सकारात्मक सोच वाला और हमेशा हंसने वाला लड़का है। ईश्वर आपको और शक्ति प्रदान करें ऋषभ पंत।’’ पंत ने हाल में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह तरणताल के करीब टहलते हुए दिख रहे थे।

पंत इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाएंगे। उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह डेविड वॉर्नर को कप्तान नियुक्त किया है। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। पंत पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली देहरादून मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। तब वह अपने गृह नगर रुड़की जा रहे थे।

First Published - March 17, 2023 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट