facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

टीवीएस मोटर की बिक्री बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:22 AM IST

प्रमुख वाहन कंपनी टीवीएस मोटर ने मार्च 2021 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री में 115 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। महीने के दौरान कंपनी ने 2,02,155 वाहनों की बिक्री की जबकि मार्च 2020 में यह आंकड़ा 94,103 वाहनों का रहा था।
महीने के दौरान कंपनी के मोटरसाइकिल की बिक्री 136 फीसदी बढ़कर 1,57,294 वाहन हो गई जबकि मार्च 2020 में उसने 66,673 मोटरसाकिलों की बिक्री की थी। इसी प्रकार स्कूटर श्रेणी में कंपनी की बिक्री 206 फीसदी बढ़कर 1,04,513 वाहन हो गई जबकि मार्च 2020 में यह आंकड़ा 34,191 स्कूटरों का रहा था।
कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री मार्च 2021 में 130 फीसदी बढ़कर 3,07,437 वाहन हो गई जबकि मार्च 2020 में यह आंकड़ा 1,33,988 वाहनों का रहा था। महहीने के दौरान कंपनी का कुल निर्यात 138 फीसदी बढ़कर 1,19,422 वाहन हो गया जबकि मार्च 2020 में कंपनी ने 50,197 वाहनों का निर्यात किया था। दोपहिया वाहनों का निर्यात मार्च 2021 में 167 फीसदी बढ़कर 1,05,282 वाहन हो गया जबकि मार्च 2020 में यह आंकड़ा 39,885 वाहनों का रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी के मोटरसाइकिल की बिक्री बढऩे से निर्यात को बल मिला।
टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘टीवीएस मोटर के लिए यह एक यादगार अवसर है क्योंकि हमारे अंतरराष्ट्रीय दोपहिया कारोबार ने मार्च में 1,00,000 वाहनों की बिक्री को पूरा कर लिया।’

Advertisement
First Published - April 1, 2021 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement