facebookmetapixel
Advertisement
US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Today: GIFT Nifty 130 अंक उछला, ईरान के हमले से तेल में 4% की आग; बाजार में आज क्या होगा?Rupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरार रहने के आसारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाब

टाटा मोटर्स का इंडियन ऑयल संग करार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:08 AM IST

वैकल्पिक वाहन ईंधन प्रौद्योगिकी की ओर भारत के बढ़ते कदम को टाटा मोटर्स और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की पहल से बल मिलेगा। टाटा मोटर्स को 15 हाइड्रोजन ईंधन वाली बसों के लिए इंडियन ऑयल से ऑर्डर मिला है। दोनों कंपनियों के बीच इस करार से फरीदाबाद में इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र के लिए बसों की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी ईंधन विपणन कंपनी की आरऐंडडी परियोजनाओं में सहयोग कर रही है।
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी और अग्रणी बस विनिर्माता है। दोनों कंपनियां साथ मिलकर वाणिज्यिक बसों के लिए संभावित ईंधन सेल प्रौद्योगिकी पर अध्ययन करेंगी। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वास्तविक-दुनिया की स्थिति में सार्वजनिक परिवहन के लिए इन बसों का संयुक्त परीक्षण, रखरखाव एवं परिचालन किया जाएगा। इन बसों में हाइड्रोजन ईंधन भरा जाएगा जिसे इंडियन ऑयल द्वारा तैयार एवं वितरित किया जाएगा।
इंडियन ऑयल के निदेशक (आरऐंडडी) एसएसवी रामकुमार ने कहा कि कंपनी परीक्षण के तौर पर रोजाना एक टन हाइड्रोजन उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापित करेगी जो चार नवोन्मेषी मार्गों पर आधारित होंगे। इसके अलावा ईंधन सेल अनुसंधान के लिए टाटा मोटर्स के साथ सहयोग किया जाएगा।
वास्तव में इंडियन ऑयल ईंधन के रूप में हाइड्रोजन सीएनजी (एचसीएनजी) के उपयोग के लिए परीक्षण के तौर एक परियोजना भी चला रही है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के मद्देननजर एनसीआर क्षेत्र में 50 एचसीएनजी बसें चलाई जाएंगी जो बीएस4 मानदंडों के अनुरूप होंगी।

Advertisement
First Published - July 1, 2021 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement