facebookmetapixel
Advertisement
विदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक टूटा, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार! कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर-रूबियो की बड़ी बैठक! व्यापार, रक्षा और AI पर क्या बनी रणनीति?NEET पेपर लीक पर संसद में तीसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष की एक ही मांग- पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर होगी चर्चातेल 96 डॉलर के करीब, अमेरिका ईरान तनाव से बढ़ी सप्लाई की चिंता, ब्रेंट और WTI दोनों में तेजीStocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

जून 2022 तक रहेगी सेमीकंडक्टर की चिंता

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:48 AM IST

एमजी मोटर इंडिया ने गुरुवार को कहा, कंपनी को आशंका है कि भारतीय वाहन उद्योग के लिए सेमीकंडक्टर की किल्लत से जुड़ी चिंता साल 2022 की पहली छमाही तक बनी रहेगी।
कंपनी के आला अधिकारी ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में 20 लाख रुपये से कम की कार पेश कर अपनी मौजूदगी का विस्तार करने जा रही है। 20 लाख रुपये से ऊपर वाले इलेक्ट्रिक वाहन में 90 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी एक साल में हासिल करने के बाद यह देखने को मिला है। कंपनी ने जेडएस ईवी पेश किया था। जनवरी-अगस्त के दौरान कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन के ब्रांड जेडएस ईवी में 78 फीसदी की उछाल दर्ज की और यह 2,033 वाहन पर पहुंच गया।
एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा, एमजी एस्टर की बुकिंग अक्टूबर में शुरू हो रही है और इस वाहन के बाद कंपनी का भारत में अगला वाहन 20 लाख रुपये से कम वाला इलेक्ट्रिक वाहन होगा। कंपनी बैटरी असेंबली यूनिट और रिपेयर यूनिट के अलावा देश में चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की संभावना भी तलाश रही है।
एमजी मोटर इंडिया पहले ही ईचार्ज बेज, डेल्टा और एग्जिकॉम से साझेदारी कर चुकी है, जो ग्राहकों को चार्जिंग का समाधान मुहैया कराने व बैटरी यूजेज सर्विस के लिए है। इसके अतिरिक्त फोर्टम और टाटा पावर जैसी कंपनियों को डीसी फास्ट चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और टीईएस-एएमएम व एटेरो रीसाइक्लिंग (बैटरी रीसाइक्लिंग के लिए) के लिए जोड़ा गया है।
गुप्ता ने कहा कि कंपनी के लिए अहम चिंता में से एक सेमीकंडक्टर का संकट है, जिसकी वजह से कारों की डिलिवरी में देर हो रही है। उन्होंने कहा, सेमीकंडक्टर की किल्लत और हेक्टर जैसे ब्रांडों की मांग के कारण हम डिलिवरी में दो से तीन महीने की प्रतीक्षा अवधि देख रहे हैं। हमें लगता है कि सेमीकंडक्टर की किल्लत अगले कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही तक जारी करेगी और उसके बाद आपूर्ति की स्थिति सहज होगी।

Advertisement
First Published - September 23, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement