facebookmetapixel
1 महीने में जबरदस्त रिटर्न का अनुमान, च्वाइस ब्रोकिंग को पेप्सी बनाने वाली कंपनी से बड़ी तेजी की उम्मीदShadowfax IPO: ₹1,907 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं ? जानें ब्रोकरेज की रायजो शेयर दौड़ रहा है, वही बनेगा हीरो! क्यों काम कर रहा बाजार का यह फॉर्मूलाStocks to watch: LTIMindtree से लेकर ITC Hotels और UPL तक, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 58 अंक टूटा; निफ्टी 25600 के नीचे₹675 का यह शेयर सीधे ₹780 जा सकता है? वेदांत समेत इन दो स्टॉक्स पर BUY की सलाहछत्तीसगढ़ के हर जिले में निवेश बढ़ा, रायपुर से परे औद्योगिक विकास का नया चेहरा: सायWEF में भारत को सराहा गया, टेक महिंद्रा सहित भारतीय कंपनियों का AI में वैश्विक स्तर पर जोरदार प्रदर्शनIndia Manufacturing Index 2026: भारत छठे पायदान पर, बुनियादी ढांचे और कर नीति में सुधार की जरूरतभारत-यूएई रिश्तों में नई छलांग, दोनों देशों ने 2032 तक 200 अरब डॉलर व्यापार का रखा लक्ष्य

यात्री वाहनों की बिक्री 19 फीसदी घटी

Last Updated- December 11, 2022 | 10:56 PM IST

वाहन उद्योग के संगठन सायम ने शुक्रवार को कहा कि देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में नवंबर में 19 फीसदी की गिरावट आई है क्योंकि सेमीकंडक्टर की कमी से वाहन उत्पादन और डीलर भागीदारों को वाहनों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
पिछले महीने यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2,15,626 इकाई थी जो नवंबर 2020 की 2,64,898 वाहन से 19 फीसदी कम है। इसी तरह, दोपहिया वाहनों की कुल थोक बिक्री पिछले महीने 34 फीसदी घटकर 10,50,616 वाहन रह गई जो एक साल पहले इसी अवधि में 16,00,379 वाहन रही थी।
नवंबर 2021 में तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 22,471 वाहन रही जो एक साल पहले इसी महीने की 24,071 वाहन से 7 फीसदी कम है। पिछले महीने सभी श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री एक साल पहले की समान अवधि की 18,89,348 वाहन से घटकर 12,88,759 वाहन रह गई।
सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में सेमीकंडक्टर की कमी के कारण उद्योग को प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में उद्योग अपने नुकसान की भरपाई करने की उ मीद कर रहा था लेकिन नवंबर 2021 में यात्री वाहनों की बिक्री 7 साल में सबसे कम रही। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 11 साल में सबसे कम और तिपहिया वाहनों की बिक्री 19 साल में सबसे कम थी।

First Published - December 10, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट