facebookmetapixel
Advertisement
बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआस्टेम में बढ़ती भागीदारी के बावजूद महिला उद्यमियों को कम फंडिंगरीपो दर में कटौती का असर, 9% से कम ब्याज दर वाले कर्ज की हिस्सेदारी 62% से ज्यादा: RBI रिपोर्टदो से अधिक बच्चे पैदा करने पर 25,000 रुपये देगी आंध्र सरकार!Hotel Stocks: डिमांड-सप्लाई गैप से होटल कंपनियों को फायदा! इन शेयरों में 62% तक तेजी का अनुमानस्विफ्ट के नए फ्रेमवर्क से सीमा पार भुगतान होगा तेज और सस्ता, SBI समेत भारतीय बैंक जुड़ेंगेनिर्यात प्रोत्साहन योजना रॉडटेप की समीक्षा कर रही सरकार, जारी रखने पर होगा फैसलाडिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एनपीसीआई करेगी ब्रांडिंग में बड़ा बदलाव

Paris Olympics 2024: हॉकी टीम सेमीफाइनल में; बैडमिंटन, मुक्केबाजी में मिली निराशा

Advertisement

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक के आठवें दिन भारतीय हॉकी टीम ने अपने जांबाज प्रदर्शन से दिल जीता लेकिन बाकी खेलों में निराशा ही हाथ लगी।

Last Updated- August 04, 2024 | 10:44 PM IST
हॉकी टीम सेमीफाइनल में; बैडमिंटन, मुक्केबाजी में मिली निराशाParis Olympics 2024: Hockey team in semi-finals; Disappointment in badminton and boxing

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक के आठवें दिन भारतीय हॉकी टीम ने अपने जांबाज प्रदर्शन से दिल जीता लेकिन बाकी खेलों में निराशा ही हाथ लगी। दस खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद हॉकी टीम ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पेरिस ओलिंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि बैडमिंटन में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में हार गए और लवलीना बोरगोहेन की हार के साथ मुक्केबाजी में भारत का अभियान खत्म हो गया।

पेरिस ओलिंपिक में रविवार का दिन भारतीय हॉकी टीम के नाम रहा। आखिरी पूल मैच में 52 साल बाद ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज को हराने वाली भारतीय टीम ने 40 मिनट से अधिक एक कम खिलाड़ी के साथ खेलने के बावजूद क्वार्टर फाइनल को शूटआउट में धकेला और आखिर में 4 – 2 से जीत दर्ज की। एक बार फिर जीत के नायक रहे गोलकीपर पी आर श्रीजेश जिनका यह आखिरी टूर्नामेंट है।

इसके अलावा भारत को बाकी खेलों में निराशा हाथ लगी। अब तक शानदार फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन बैडमिंटन सेमीफाइनल हार गए और अब कांस्य के लिए खेलेंगे। वहीं टोक्यो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन अंतिम चार में नहीं पहुंच सकीं। एथलेटिक्स में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 10:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement