facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त को लॉन्च करेगी स्कूटर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:08 AM IST

ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पहले स्कूटर को लॉन्च करेगी। कंपनी के संस्थापक भवीश अग्रवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यह जानकारी दी है। इस लॉन्च के साथ ही ओला इलेक्ट्रिक दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया बाजार में औपचारिक तौर पर दस्तक देगी।
अग्रवाल ने कहा कि ओला उसी दिन अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की विशेषताओं एवं अन्य विवरण के साथ उपलब्धता की के बारे में भी जानकारी देगी। उन्होंने अपने अपने ट्वीट में कहा, ‘हमारे स्कूटर के लिए बुकिंग कराने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। 15 अगस्त को ओला स्कूटर को को लॉन्च करने की योजना तैयार की जा रही है। हम उत्पाद के बारे में सभी विवरण एवं उपलब्धता तिथि के बारे में जानकारी साझा करेंगे।’
समझा जाता है कि सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत काफी आक्रामक रखेगी जो 85,000 रुपये से 1.1 लाख रुपये के दायरे में हो सकती है। इसे नीले, काले, सफेद, भूरे, लाल और पीले रंगों के साथ 10 रंग विकल्पों में उतारेगी। कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग 499 रुपये के साथ शुरू की थी। कंपनी इस बुकिंग राशि को बाद में वापस कर देगी। कंपनी ने बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटों के भी 1 लाख वाहनों के लिए बुकिंग होने का दावा किया है।
ओला 2,400 करोड़ रुपये के निवेश से एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है जहां अगले वर्ष तक 1 करोड़ वाहन तैयार करने की क्षमता होगी।

Advertisement
First Published - August 4, 2021 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement