facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

मारुति ने कहा, मांग घटने के संकेत नहीं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:41 PM IST

देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी ने आज कहा कि खरीदारों की ओर से काफी मांग है, लेकिन कंपनी को आपूर्ति पक्ष से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। यही वजह रही कि कंपनी की बिक्री में कमी आई है।
मारुति सुजूकी में वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एवं सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘मांग में कोई कमी नहीं है क्योंकि कंपनी के पास दिसंबर तिमाही के अंत तक 2.40 लाख लंबित ऑर्डर थे। मासिक आधार पर बात करें तो हर दिन करीब 6,000 कारों की बुकिंग हो रही है।’ उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत की वजह से यात्री कारों की बिक्री पिछले कुछ वर्षों में कम रही है लेकिन आगे बिक्री में 7 से 8 फीसदी चक्रवृद्घि दर से वृद्घि होगी।
देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी की अच्छी मांग पूरे उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत है क्योंकि उद्योग वर्तमान में कमजोर बिक्री का सामना कर रहा है। सितंबर से लगातार चौथे महीने यात्री कारों की बिक्री में गिरावट आई है।
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम के अनुसार वाहन उद्योग दीर्घावधि की संरचानात्मक नरमी का सामना कर रहा है और सभी प्रमुख श्रेणियों में वाहनों की बिक्री में वृद्घि तीन दशक के निचले स्तर पर है। 2004-05 से 2009-10 के दौरान सीएजीआर 12.9 फीसदी थी जो 2009-10 से 2014-15 में घटकर 5.9 फीसदी रह गई। हालांकि पिछले पांच साल के दौरान यानी 2014-15 से 2019-20 में यह घटकर 1.3 फीसदी रह गई।
तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद विश्लेषकों के साथ बातचीत में श्रीवास्तव ने कहा, ‘नियामक की आवश्यकताओं जैसे बीएस-4 से बीएस-6 उत्सर्जन मानक तथा सुरक्षा उपायों के कारण कार की लागत बढ़ी है, जिससे वित्त वर्ष 2019-20 में वाहन उद्योग की वृद्घि प्रभावित हुई है।

Advertisement
First Published - January 25, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement