facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?

Indonesia Open: लक्ष्य और राजावत दूसरे दौर में, आकर्षी बाहर

Advertisement

लक्ष्य अगले दौर में चीन के ल्यू गुआंग झू और हमवतन किदांबी श्रीकांत के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

Last Updated- June 14, 2023 | 12:45 PM IST
Aakarshi Kashyap in Indonesia open
PTI

Indonesia Open: राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भारतीय बैडमिंन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बुधवार को यहां मलेशिया के जी जिया ली के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ Indonesia Open विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी ली के खिलाफ 21-17 21-13 से जीत दर्ज की। लक्ष्य अगले दौर में चीन के ल्यू गुआंग झू और हमवतन किदांबी श्रीकांत के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

भारत के प्रियांशु राजावत ने भी दूसरे दौर में जगह बनाई। उन्हें थाईलेंड के कुनलावुत वितिदसार्न के खिलाफ वाकओवर मिला। दूसरे दौर में हालांकि राजावत की राह आसान नहीं होगी क्योंकि उन्हें डेनमार्क के हेन्स क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंगस और दूसरे वरीय स्थानीय खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता के खिलाफ खेलना होगा।

भारत की युवा महिला खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को हालांकि महिला एकल के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। आकर्षी के पास कोरिया की दूसरी वरीय आन से यंग का कोई जवाब नहीं था और उन्हें 10-21 4-21 से हार झेलनी पड़ी।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 12:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement