facebookmetapixel
दावोस में ट्रंप ने ग्रीनलैंड अधिग्रहण की मांग दोहराई, बल प्रयोग से इनकार कियाटाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नियुक्त किया; Q3 में लाभ 54% बढ़ाQ3 Results: जिंदल स्टेनलेस का लाभ 26.6% बढ़ा, जानें डॉ. रेड्डीज, एचपीसीएल समेत अन्य कंंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEternal Q3 results: क्विक कॉमर्स की रफ्तार से मुनाफा 73% उछला, ब्लिंकइट ने पहली बार एबिटा लाभ कमायाएआई रेगुलेशन में जोखिम आधारित मॉडल अपनाएगा TRAI, कम जोखिम वाले उपयोग पर होगा स्व-विनियमनCAFE-3 नियमों में बड़ा बदलाव संभव: छोटी पेट्रोल कारों की विशेष छूट हटाने की तैयारी में BEE5 साल में सबसे कमजोर कमाई सत्र: सेंसेक्स कंपनियों की EPS ग्रोथ सुस्तIMF का अलर्ट: AI बना ग्लोबल ग्रोथ का नया इंजन, लेकिन ‘डॉट-कॉम’ जैसे बुलबुले का खतरा भीजिसकी कामना करें, सोच-समझकर करें: ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ से परे की दुनियाटैक्स संधियों पर संदेह भारत की ग्रोथ स्टोरी को कमजोर कर सकता है

भारत एशिया कप तीरंदाजी के तीसरे चरण में छह रजत और एक कांस्य के साथ पांचवें स्थान पर रहा

तीरंदाजी ‘पावर हाउस’ कोरिया चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा

Last Updated- September 19, 2023 | 3:38 PM IST
Archery: Parth Salunkhe created history by winning gold, Team India finished second with a total of 11 medals

भारतीय तीरंदाज एशिया कप के तीसरे चरण में कोरिया और चीन के खिलाफ अपने सभी छह फाइनल मैच में शनिवार को दबाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके और पदक तालिका में अपने अभियान को पांचवें स्थान के साथ खत्म किया। भारत एक भी स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहा लेकिन टीम ने छह रजत पदक और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

तीरंदाजी ‘पावर हाउस’ कोरिया चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि चीन चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत को दिन के शुरुआती मुकाबले में कोरिया से शिकस्त मिली।

साक्षी चौधरी, प्रगति और दीपिका की भारतीय महिला कम्पाउंड टीम को इस मुकाबले में 232-234 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुषों के कम्पाउंड मुकाबले में भी भारतीय टीम को 235-238 से पराजय का सामना करना पड़ा।

रिकर्व महिला टीम भी फाइनल में कोरिया की चुनौती से पर नहीं पा सकी। रिधि फोर, रूमा बिस्वास और अदिति जायसवाल को 3-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में चीन से 1-5 से हार गयी। पार्थ सालुंके को पुरुष रिकर्व मैच में चीन के क्यूई जियांगशुओ ने 6-2 से हराया।

भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाज रूमा बिस्वास चीन की एएन किजुआन से 2-6 से हार गयी प्रगति ने कम्पाउंड महिला व्यक्तिगत तीसरे स्थान के प्लेऑफ में अपनी टीम की साथी दीपशिखा को 147-146 से हराकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

First Published - June 10, 2023 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट