Skip to content
  बुधवार 22 मार्च 2023
Trending
March 22, 2023बंधुता, समृद्धि और ध्रुवीकरणMarch 22, 2023मजबूत वित्तीय सेवा कंपनी बनने पर रहेगा जोर, REL चेयरमैन ने बताया क्या है विकास की योजनाMarch 22, 2023IFC करेगा Mahindra की नई कंपनी में 600 करोड़ रुपये निवेशMarch 22, 2023भारतीय विमानन कंपनियों को प्रतिस्पर्धा से डरने की जरूरत नहीं : सीईओ, नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्टMarch 22, 2023Flipkart exchange programme : पुरानी AC लाएं, नई AC ले जाएं ! ऐसे करा सकेंगे एक्सचेंजMarch 22, 2023क्रेडिट सुइस संकट से भारतीय एटी-1 निवेशकों पर ज्यादा प्रभाव पड़ने के आसार नहींMarch 22, 2023एसवीबी के पतन में भारत के लिए सबकMarch 22, 2023यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की वित्त वर्ष 23 में हुई शानदार बिक्रीMarch 22, 2023कर्नाटक के पूर्व सीएम एस एम कृष्णा, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला को पद्म पुरस्कार से नवाजा गयाMarch 22, 2023इंडियन ऑयल करेगी 61 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश, पारादीप में बनेगा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  खेल  IND vs AUS Highlights, 4th Test, Day 4: कोहली का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 91 रन की बढ़त बनाई
खेल

IND vs AUS Highlights, 4th Test, Day 4: कोहली का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 91 रन की बढ़त बनाई

ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए तीन रन बनाए।

भाषा भाषा —March 12, 2023 5:45 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट शतक के सूखे को खत्म करने के अलावा अक्षर पटेल के साथ शतकीय साझेदारी की जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए तीन रन बनाए।

मेहमान टीम ने ट्रेविस हेड (नाबाद 03) के साथ पारी का आगाज करने के लिए मैथ्यू कुहनेमैन (नाबाद 00) को भेजा। कुहनेमैन हालांकि पांचवें ओवर में भाग्यशाली रहे जब रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भरत उनका कैच नहीं पकड़ पाए। पहली पारी में 480 रन बनाने वाला ऑस्ट्रेलिया अभी भारत से 88 रन से पीछे है।

तीन साल से भी अधिक समय बाद टेस्ट शतक जड़ने वाले कोहली ने 364 गेंद में 15 चौकों से 186 रन की पारी खेली जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने अक्षर पटेल (79) के साथ छठे विकेट के लिए 162, श्रीकर भरत (44) के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 और रविंद्र जडेजा (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी भी की।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने 113 जबकि नाथन लियोन ने 151 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। भारत की शुरुआती सभी छह विकेटों की साझेदारी 50 रन से अधिक की रही। स्टेडियम में मौजूद लगभग 15 हजार दर्शकों के लिए रविवार का दिन यादगार बन गया जब कोहली ने ऑफ स्पिनर लियोन की गेंद को मिड विकेट पर एक रन के लिए खेलकर नवंबर 2019 के बाद अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। कोहली का यह टेस्ट क्रिकेट में 28वां और कुल 75वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। उन्होंने 241 गेंद में शतक पूरा किया।

कोहली ने शतक पूरा करने के बाद तेज गति से रन जुटाए। इससे पहले सुबह के सत्र में उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई थी। लंच के बाद उन्होंने अक्षर के साथ मिलकर रन गति में इजाफा किया। सुबह के सत्र में भारतीय टीम रविंद्र जडेजा (28) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाने के बावजूद सिर्फ 73 रन ही जोड़ सकी थी।

श्रृंखला में अब तक बल्ले से नाकाम रहे भरत ने लंच के बाद कैमरन ग्रीन पर पुल और हुक करके लगातार दो छक्के लगाए। वह हालांकि लियोन की गेंद पर शॉर्ट लेग पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को कैच देकर अपने पहले अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 88 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के मारे। भरत के आउट होने के बाद कोहली ने शतक पूरा किया और फिर कुछ आकर्षक शॉट लगाए। अक्षर ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले। वह मर्फी की गेंद पर भाग्यशाली रहे जब लांग ऑफ पर उस्मान ख्वाजा ने उनका कैच छोड़ दिया और गेंद छह रन के लिए चली गई।

चाय के विश्राम के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने और तेजी दिखाई। अक्षर को 43 रन के स्कोर पर दूसरा जीवनदान मिला जब स्लिप में कप्तान स्टीव स्मिथ उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। इस बार दुर्भाग्यशाली गेंदबाज लियोन थे। कोहली ने ग्रीन पर लगातार दो चौकों के साथ 313 गेंद में 150 रन पूरे किए और फिर लियोन पर भी दो चौके मारे। अक्षर ने मर्फी की गेंद पर एक रन के साथ 95 गेंद में श्रृंखला का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

अक्षर ने इसके बाद कुहनेमैन के दो ओवर में तीन छक्के मारे। वह हालांकि मिशेल स्टार्क की गेंद को विकेटों पर खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 113 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के मारे। अश्विन भी सात रन बनाने के बाद लियोन की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर कुहनेमैन को कैच दे बैठे।

उमेश यादव एक भी गेंद खेले बिना हैंड्सकॉम्ब के सटीक निशाने का शिकार होकर रन आउट हुए। हैंड्सकॉम्ब इसके बाद लियोन की गेंद पर कोहली का मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। कोहली इस समय 185 रन पर खेल रहे थे। कोहली हालांकि इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और मर्फी की गेंद पर मार्नस लाबुशेन को कैच देकर पवेलियन लौट गए।

कमर की चोट के उभरने के कारण श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। जडेजा को सुबह के सत्र में भी रन बनाने के लिए जूझना पड़ा और वह अंतत: मर्फी की गेंद पर मिड ऑन पर ख्वाजा को कैच दे बैठे। कोहली ने सुबह के सत्र में रक्षात्मक रुख अपनाया जिससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज धीमी पिच पर नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने में सफल रहे। भरत सपाट पिच पर अधिक आत्मविश्वास के साथ खेले और उनका डिफेंस भी अधिक मजबूत रहा। उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ पैर आगे निकालकर अच्छा रक्षात्मक खेल दिखाया। भरत ने सुबह के सत्र में लियोन पर स्लॉग स्वीप से छक्का भी जड़ा।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
खेल

IND vs AUS 3rd ODI: आस्ट्रेलियाई टीम 269 रन पर सिमटी, पांड्या-कुलदीप ने झटके 3-3 विकेट

March 22, 2023 6:00 PM IST
खेल

Shooting World Cup: विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के सरबजोत सिंह ने पहला गोल्ड मेडल जीता

March 22, 2023 2:39 PM IST
खेल

IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

March 22, 2023 1:40 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटी

March 22, 2023 11:54 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: US

March 22, 2023 9:57 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायल

March 22, 2023 9:47 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

वैश्विक दूरसंचार निकाय में 6G पर चर्चा के लिए भारत की पहल

March 21, 2023 11:30 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल-जनवरी के दौरान विदेश गया ज्यादा धन, टूटे रिकॉर्ड

March 21, 2023 11:20 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

IPEF के नतीजों से भारत के घरेलू नीति विकल्प प्रभावित नहीं होने चाहिए: व्यापार विशेषज्ञ

March 21, 2023 3:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: भारतवंशी निशा देसाई बन सकती हैं IDFC की डिप्टी सीईओ

March 21, 2023 10:17 AM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


बंधुता, समृद्धि और ध्रुवीकरण

March 22, 2023 9:09 PM IST

मजबूत वित्तीय सेवा कंपनी बनने पर रहेगा जोर, REL चेयरमैन ने बताया क्या है विकास की योजना

March 22, 2023 9:02 PM IST

IFC करेगा Mahindra की नई कंपनी में 600 करोड़ रुपये निवेश

March 22, 2023 8:45 PM IST

भारतीय विमानन कंपनियों को प्रतिस्पर्धा से डरने की जरूरत नहीं : सीईओ, नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट

March 22, 2023 8:41 PM IST

Flipkart exchange programme : पुरानी AC लाएं, नई AC ले जाएं ! ऐसे करा सकेंगे एक्सचेंज

March 22, 2023 8:37 PM IST

Latest News


  • बंधुता, समृद्धि और ध्रुवीकरण
    by रथिन रॉय
    March 22, 2023
  • मजबूत वित्तीय सेवा कंपनी बनने पर रहेगा जोर, REL चेयरमैन ने बताया क्या है विकास की योजना
    by मनोजित साहा
    March 22, 2023
  • IFC करेगा Mahindra की नई कंपनी में 600 करोड़ रुपये निवेश
    by सोहिनी दास
    March 22, 2023
  • भारतीय विमानन कंपनियों को प्रतिस्पर्धा से डरने की जरूरत नहीं : सीईओ, नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट
    by अनीश फडणीस
    March 22, 2023
  • Flipkart exchange programme : पुरानी AC लाएं, नई AC ले जाएं ! ऐसे करा सकेंगे एक्सचेंज
    by आर्यमान गुप्ता
    March 22, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58214.59 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58215
1400.24%
निफ्टी58215
1400%
सीएनएक्स 50014460
490.34%
रुपया-डॉलर82.55
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4418.708.58
One 97624.556.87
Brightcom Group20.266.18
360 ONE426.656.15
Uflex368.155.96
Emami365.955.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4406.308.26
One 97624.056.88
360 ONE428.706.79
Brightcom Group20.256.30
Emami366.306.17
Uflex367.305.80
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us