Skip to content
  रविवार 4 जून 2023
Trending
June 3, 2023Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023विलय नहीं, सिर्फ सहारा लाइफ की बीमा देनदारियों, संपत्तियों का हस्तांतरण: SBI LifeJune 3, 2023उसी जज्बे के साथ बल्लेबाजी करना चाहता हूं, जैसे IPL और रणजी ट्रॉफी में की: रहाणे
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  खेल  IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
खेल

IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

भाषाभाषा—March 22, 2023 10:50 PM IST
© PTI
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

आस्ट्रेलिया ने एडम जम्पा (45 रन देकर चार विकेट) और एशटन एगर (41 रन देकर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत को महत्वपूर्ण मौकों पर झटके देकर बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में 21 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

भारतीय बल्लेबाजी फिर आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के दबाव में आ गई और चेपक की धीमी पिच पर लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.1 ओवर में 248 रन पर सिमट गई। विराट कोहली (54 रन, 72 गेंद, दो चौके, एक छक्का) का अर्धशतक भी भारत को हार से नहीं बचा सका। आस्ट्रेलिया ने पहला वनडे पांच विकेट से गंवाने के बाद वापसी करते हुए लगातार दो वनडे में जीत दर्ज की। जम्पा ने भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया।

हार्दिक पंड्या के शानदार शुरूआती स्पैल और कुलदीप यादव की फिरकी ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर लगाम कसी लेकिन उसके पुछल्ले बल्लेबाजों ने 49 ओवर में सिमटने से पहले 269 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।

कप्तान रोहित शर्मा (30 रन) और शुभमन गिल (37 रन) ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ सतर्क शुरूआत की। दोनों ने संभलकर खेलते हुए नौ ओवर में पहले विकेट के लिये 56 गेंद में 65 रन जोड़ लिये थे। पर अगले ही ओवर में सीन एबोट की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रोहित डीप स्क्वायर लेग में स्टार्क को कैच दे बैठे।

कोहली क्रीज पर थे, पर कुछ ही देर में जम्पा ने गिल को पगबाधा आउट कर दिया जिसे अंपायर ने नकार दिया। पर आस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया जिसमें वह आउट हो गये। इससे दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। अब जिम्मेदारी कोहली और लोकेश राहुल (32 रन, दो चौके, एक छक्का) के कंधों पर थी।

कोहली ने 18वें ओवर में एगर पर मिडविकेट के ऊपर से एक चौका और फिर एक गेंद बाद लांग ऑफ पर छक्का जड़ा। दोनों बल्लेबाज ज्यादा आक्रामकता नहीं दिखा रहे थे, दोनों एक दो रन लेकर पारी आगे बढ़ा रहे थे। राहुल ने जम्पा पर अंपायर के सिर के ऊपर से चौका जड़ा जिससे यह अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।

अगले 27वें ओवर में राहुल ने थोड़ा हावी होने की कोशिश में स्टार्क पर गगनचुंबी छक्का जड़ा और एक चौका लगाया। इससे पहले कि वह अपनी इस आक्रामकता को जारी रख पाते जम्पा ने अगले ओवर में उनका विकेट झटका लिया। राहुल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में एबोट को कैच देकर आउट हुए। इस तरह 93 गेंद में 69 रन की साझेदारी टूट गई।

अक्षर पटेल चार गेंद ही खेल पाये थे कि गफलत में रन आउट हो गये। कोहली ने फिर 31वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर 61 गेंद में दो चौके और एक छक्के से अपना 65वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि फिर ज्यादा रन नहीं जोड़ सके। पंड्या (40 रन) ने एबोट पर छक्का जड़कर दबाव कम करने का प्रयास किया और फिर बीच बीच में बाउंड्री लगाकर कोहली के साथ 34 रन की भागीदारी बना चुके थे।

35 ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 185 रन था। पर एशटन एगर ने 36वें ओवर में पहले कोहली को और फिर अगली ही गेंद को सूर्यकुमार यादव को शून्य पर बोल्ड किया। सूर्यकुमार लगातार तीसरे मैच में खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इससे स्कोर छह विकेट पर 185 रन हो गया। रविंद्र जडेजा (18 रन) जम्पा का चौथा शिकार बने। फिर भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों से कोई उम्मीद नहीं बची थी।

इससे पहले पंड्या (आठ ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट) ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया तो कुलदीप ने चेन्नई की मददगार पिच पर ऐसी शानदार गेंद पर एलेक्स कैरी को आउट किया जो ‘बॉल ऑफ द सीरीज’ रही। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप की लेग ब्रेक गेंद पर कैरी चकमा खाकर बोल्ड हुए और इस भारतीय गेंदबाज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 138 रन था लेकिन कैरी और मार्क स्टोइनिस (25) के बीच छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी तथा सीन एबोट (26) और एशटन एगर (17) के बीच आठवें विकेट के लिये 42 रन की साझेदारी से मेहमान टीम ने दबदबा बनाया। फिर मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा ने अंतिम विकेट के लिये महत्वपूर्ण 22 रन जोड़े।

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद मिचेल मार्श (47 गेंद में 47 रन) और ट्रेविस हेड (31 गेंद में 33 रन) ने पहले विकेट के लिये 68 रन जोड़कर इसे सही साबित किया। पर पंड्या ने अपने पहले तीन ओवरों में तीन अलग अलग तरह की गेंदों पर विकेट झटककर लय पूरी तरह से मेजबान टीम के पक्ष में कर दी।

डेविड वॉर्नर (31 गेंद में 23 रन) और मार्नस लाबुशेन (45 गेंद में 28 रन)को अपने शॉट चयन का खामियाजा भुगतना पड़ा और दोनों कुलदीप की गेंदों का शिकार बने। एलेक्स कैरी ने 46 गेंद में 38 रन जोड़ लिये थे, पर वह भारत के स्टार के स्पिनर के झांसे में फंसकर पवेलियन पहुंच गये। पहले दो मैचों में शानदार पारी खेलने वाले मार्श ने यही लय जारी रखी और पहले पावरप्ले में चौकों (आठ) की झड़ी लगा दी और एक छक्का जड़ा। हेड ने भी मिले मौकों पर रन जुटाये।

शुभमन गिल इस दौरान कैच छोड़कर हेड को आउट करने का मौका गंवा बैठे, पर फिर पंड्या की ‘बैक ऑफ द लेंथ’ गेंद पर इस बल्लेबाज ने डीप थर्ड मैन पर जोरदार शॉट लगाने के प्रयास किया और कुलदीप ने यह कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। स्टीव स्मिथ (शून्य) का इस दौरे पर लचर प्रदर्शन जारी रहा जो शायद उनकी भारत में अंतिम पूर्ण श्रृंखला होगी।

पंड्या की फुल लेंथ गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप के पीछे केएल राहुल के हाथों में पहुंच गई। पंड्या ने दोनों विकेट अलग तरह की गेंदों पर झटकने के बाद ‘गुड लेंथ’ गेंद पर मार्श को बोल्ड किया जो श्रृंखला में अर्धशतक की हैट्रिक करने की कोशिश में जुटे थे।

वॉर्नर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे, उन्होंने लाबुशेन के साथ 40 रन जोड़े। वह कुलदीप की गेंद पर बल्ला छुआकर लांग आन में पंड्या को आसान कैच दे बैठे। लाबुशेन ने वॉर्नर की गलती से कोई सबक नहीं लिया और वह भी इसी तरह का शॉट खेलकर आउट हुए। इसके बाद निचले क्रम ने आस्ट्रेलिया को अच्छा स्कोर बनाने में मदद की।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
खेल

उसी जज्बे के साथ बल्लेबाजी करना चाहता हूं, जैसे IPL और रणजी ट्रॉफी में की: रहाणे

June 3, 2023 3:12 PM IST
खेल

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान पहलवानों को जंतर-मंतर लेकर जाएंगे: राकेश टिकैत

June 2, 2023 9:57 PM IST
खेल

Wrestlers Protest: विश्व कप 1983 विजेता टीम ने पहलवानों से हड़बड़ी में फैसला नहीं लेने के लिए कहा

June 2, 2023 5:04 PM IST
खेल

WTC Final: भारत के खिलाफ मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर लियोन ने कही बड़ी बात

June 2, 2023 2:42 PM IST
आपका पैसा

FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?

June 2, 2023 4:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BRICS देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर

June 2, 2023 1:34 PM IST
आपका पैसा

Fixed Deposit या Debt Mutual Fund, टैक्स के मामले में क्या है बेहतर

June 2, 2023 12:33 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

June 2, 2023 11:42 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

June 2, 2023 11:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

June 3, 2023 5:31 PM IST

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST

Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की

June 3, 2023 4:45 PM IST

बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीस

June 3, 2023 4:33 PM IST

FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावना

June 3, 2023 4:17 PM IST

Latest News


  • Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023
  • पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023
  • Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023
  • बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023
  • FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us