facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

WFI election: उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी, बृजभूषण सिंह की जगह कौन! पहलवान करतार उपाध्यक्ष की दौड़ में

WFI elections में बृजभूषण गुट ने सभी 15 पदों के लिए नामांकन भरे हैं और रिपोर्टों के अनुसार वह कई प्रमुख पदों पर जीत के दावेदार हैं

Last Updated- August 07, 2023 | 6:29 PM IST
WFI election
Wrestling Federation of India

अपने जमाने के दिग्गज पहलवान करतार सिंह उन पांच उम्मीदवारों में शामिल हैं जो भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए दौड़ में हैं। बैंकाक (1978) और सियोल (1986) में स्वर्ण पदक जीतने वाले करतार पूर्व में WFI के महासचिव रह चुके हैं और उन्हें कई वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। उनके अलावा उपाध्यक्ष पद की दौड़ में असित कुमार साहा (बंगाल), जय प्रकाश (दिल्ली), मोहन यादव (मध्य प्रदेश) और एन फोनी (मणिपुर) शामिल हैं।

अध्यक्ष पद के लिए WFI के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के वफादार संजय कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश) और राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण के बीच सीधा मुकाबला होगा।

पता चला है कि 38 वर्षीय अनीता को बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित उन छह पहलवानों का समर्थन हासिल है जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था।

दिलचस्प बात यह है कि अनीता बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाह भी है। इन चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एमएम कुमार ने सोमवार को जो आधिकारिक सूची जारी की उसके अनुसार संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए चार जबकि कार्यकारी समिति के पांच पदों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

बृजभूषण सिंह गुट ने भरे सभी पदों के लिए नामांकन

बृजभूषण गुट ने सभी 15 पदों के लिए नामांकन भरे हैं और रिपोर्टों के अनुसार वह कई प्रमुख पदों पर जीत के दावेदार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बृजभूषण गुट के आईडी नानावटी और असम के देवेंद्र कादियान के बीच मुकाबला होगा।

असम कुश्ती संघ को मतदाताओं की सूची में शामिल कर दिया गया था। गुवाहाटी हाईकोर्ट के आदेश के बाद भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित की गई तदर्थ समिति ने असम को इस सूची में शामिल करने को मंजूरी दी थी। चुनाव अध्यक्ष (1), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (4), महासचिव (1), कोषाध्यक्ष (1), संयुक्त सचिव (2) और कार्यकारी सदस्य (5) पदों के लिए होंगे।

रोहतास सिंह ने छोड़ा बृजभूषण गुट का दामन

संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार रोहतास सिंह (हरियाणा) रिपोर्टों के अनुसार बृजभूषण गुट को छोड़कर विरोधी खेमे में चले गए हैं। बृजभूषण गुट के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हम 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में उन्हें वोट नहीं देंगे।’’

चुनाव के लिए अंतिम सूची इस प्रकार है :

अध्यक्ष: अनिता श्योराण, संजय कुमार सिंह। वरिष्ठ उपाध्यक्ष: देवेंदर कादियान, आईडी नानावटी। उपाध्यक्ष : असित कुमार साहा, जय प्रकाश, करतार सिंह, मोहन यादव, एन फोनी। महासचिव: दर्शन लाल, प्रेम चंद लोचब।

कोषाध्यक्ष: दुष्यंत शर्मा, सत्यपाल सिंह देशवाल। संयुक्त सचिव: बेलिपडी गुणरंजन शेट्टी, कुलदीप सिंह, आरके पुरूषोत्तम, रोहताश सिंह। कार्यकारी सदस्य: अजय वैद, एम. लोगानाथन, नेविकुओली खात्सी, प्रशांत राय, रजनीश कुमार, रतुल सरमा, उम्मेद सिंह।

First Published - August 7, 2023 | 6:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट