facebookmetapixel
Advertisement
Trump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंड

भारत में हुंडई को रफ्तार देगी ई-कार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:01 AM IST

दक्षिण कोरिया की वाहन दिग्गज अपने निवेश का एक बड़ा हिस्सा भारतीय बाजार के लिए किफायती इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण की रणनीति में करेगी। कंपनी लागत कम करने के लिए विनिर्माण का एक बड़ा भाग स्थानीय स्तर पर लाने के वास्ते बैटरी बनाने वालों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ बातचीत कर रही है और इसके लिए 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
हुंडई इंडिया के प्रबंध निदेशक एसएस किम ने कहा ‘हमारे पास उत्पाद और तकनीक है तथा हम भारतीय बाजार के हालात और यहां के बुनियादी ढांचे की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हम कुछ ऐसे विकल्पों के साथ आएंगे, जो भारतीय बाजार के लिए बेहतरीन होंगे। यह हमारी भविष्य की रणनीति में पहले स्थान की प्राथमिकता है।’
इस कार विनिर्माता की इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना वर्ष 2019 में पेश की गई थी। यह रणनीति भी इसी से संबंधित है। हुंडई इंडिया के निदेशक (विपणन और बिक्री) तरुण गर्ग ने कहा कि हमने कोना की शुरुआत की थी, लेकिन हम समझते हैं कि यह सुपर-प्रीमियम खरीदार के लिए थी। सार्थक मात्रा प्राप्त करने के लिए हमें बड़े स्तर वाले खंड में उपस्थित रहने की आवश्यकता है और हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। गर्ग ने इसकी शुरुआत के लिए कोई समयसीमा देने से इनकार कर दिया।
गर्ग ने कहा कि एक ऐसी कंपनी के बाजय, जो केवल कारों की बिक्री करती है, भारत में हुंडई खुद को आवागमन के समाधान के रूप में पेश करने का इरादा रखती है। देश में 25 साल पूरे करने वाली कार विनिर्माता कंपनी हुंडई भारतीय बाजार में चार अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुकी है और अपने आगमन के बाद से इसकी कुल वाहन बिक्री 90 लाख से ज्यादा तक पहुंच चुकी है। देश भर में इसका कुल 1,154 डीलरशिप और 1,298 बिक्री उपरातंत वर्कशॉप वाला बिक्री नेटवर्क है।
टाटा मोटर्स की ब्र्रिटेन स्थित सहायक कंपनी जेएलआर ने इस सप्ताह घोषणा की थी कि सभी जगुआर कारें और प्रत्येक 10 लैंड रोवर मॉडलों में से छह वर्ष 2030 तक इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। कंपनी विद्युतीकरण और संबंधित प्रौद्योगिकियों में एक साल के दौरान करीब 2.5 अरब पाउंड (3.5 अरब डॉलर) का निवेश करेगी।
इसकी मूल कंपनी हुंडई मोटर्स और इससे संबद्ध किया मोटर्स ने वर्ष 2019 में घोषणा की थी कि वे ईवी और स्व-चालित कारों समेत भविष्य की आवागमन प्रौद्योगिकियों में 35 अरब डॉलर का निवेश करेंगी। पिछले साल उन्होंने ईवी विनिर्माण को समर्पित एक नए प्लेटफॉर्म का अनावरण किया था और वर्ष 2025 तक 23 इलेक्ट्रिक वाहन लाने की योजना बनाई थी।

Advertisement
First Published - February 20, 2021 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement