facebookmetapixel
Advertisement
मुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्ट

Csk Vs Pbks: ‘किंग्स’ के मुकाबले में चेन्नई का पलड़ा पंजाब पर भारी

Advertisement
Last Updated- April 29, 2023 | 1:16 PM IST
CSK vs PBKS IPL 2023: Dhoni won the toss, decided to bat first

IPL2023: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में रविवार को होने वाले मुकाबले में स्पिनरों का दबदबा रहेगा और इसमें मेजबान टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। दोनों टीमों को पिछले मैच में पराजय का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 32 रन से हराया तो पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 56 रन से शिकस्त दी । चेन्नई हालांकि अब अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी जहां स्पिनरों की तूती बोलती है और महेंद्र सिंह धोनी जैसा चतुर कप्तान पंजाब को फिरकी के जाल में फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

राजस्थान के खिलाफ जयपुर में 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के बल्लेबाज दबाव में आ गए । फॉर्म में चल रहे डेवोन कोंवे भी कुछ नहीं कर पाये। कोंवे के अलावा चेन्नई के लिये इस सत्र में रूतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने रन बनाये हैं । रविंद्र जडेजा के बल्ले की खामोशी चेन्नई की चिंता का सबब जरूर है लेकिन इस हरफनमौला ने शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से वह कमी पूरी कर दी है।

शायद अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे धोनी पर सभी की नजरें

शायद अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे धोनी पर सभी की नजरें होंगी । पीली जर्सी में मैदान में मौजूद प्रशंसक उनकी बल्लेबाजी देखना चाहेंगे । चेन्नई इस मैच में भी जडेजा, महीष तीक्षणा और मोईन अली के रूप में तीन तरफा स्पिन आक्रमण उतार सकता है । तेज गेंदबाजी में दीपक चाहर की गैर मौजूदगी में तुषार देशपांडे ने 14 विकेट लिये हैं हालांकि उनका इकॉनामी रेट 12 . 57 रहा है । युवा आकाश सिंह और मतीषा पथिराना से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी ।

चेन्नई की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होते हें लेकिन चोट से उबर चुके इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हो सकती है । दूसरी ओर पंजाब की समस्या प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है । कप्तान शिखर धवन की वापसी का भी कोई फायदा नहीं हुआ । धवन , प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे को रन बनाने होंगे ।

धवन की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी करने वाले सैम करेन ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया था । पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के बल्लेबाजों के हाथों बुरी तरह पिटे अर्शदीप सिंह और कैगिसो रबाडा लय में लौटने की कोशिश करेंगे ।

टीमें :

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीषा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा, आकाश सिंह।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

मैच का समय : दोपहर 3.30 से ।

Advertisement
First Published - April 29, 2023 | 1:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement