facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

ब्रिटेन और भारत में ईवी के लिए बड़ा निवेश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:41 PM IST

अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई, स्विच मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक बसों और हल्के वाणिज्यिक वाहन तैयार करने के लिए ब्रिटेन और भारत में करीब 30 करोड़ पाउंड निवेश करने की योजना बनाई है। भारत में व्यापारिक दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को स्विच मोबिलिटी और भारत तथा ब्रिटेन में इसके निवेश की तारीफ की।
दिल्ली और गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान जॉनसन ने स्विच की मिसाल देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच यह द्विपक्षीय कारोबार को मजबूत बनाने वाले व्यापार का उदाहरण है। ब्रिटेन और भारत के कारोबार ने एक अरब पाउंड से अधिक निवेश की पुष्टि की है।
स्विच मोबिलिटी के अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘हम इस बात को लेकर खुश हैं कि प्रधानमंत्री ने स्विच के निवेश को लेकर तारीफ की है जिसकी वजह से हम इलेक्ट्रिक परिवहन के क्षेत्र में अव्वल बन रहे हैं और यह ब्रिटेन-भारत के सहयोग से मिलने वाले फायदे की मिसाल है। एक साल पहले स्विच मोबिलिटी का संचालन शुरू होने के बाद से हमने यह पाया कि सार्वजनिक और वाणिज्यिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार में बदलाव आया है।’ कंपनी को उम्मीद है कि ब्रिटेन और भारत में 4,000 से अधिक रोजगार के मौके तैयार होंगे।

Advertisement
First Published - April 21, 2022 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement